National News

जीएसटी में बदलाव देश के लिए दिवाली का बोनस: पीएम मोदी

Ad

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी अपने 2 दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। इस साल होने वाले गुजरात के विधानसभा चुनावों को देखते हुए यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दौरे की शुरुआत मोदी ने द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन से की। उसके बाद मोदी ने ओख से बेत द्वारका तक बनने वाले पुल का शिलान्यास किया। उन्होंने लोगो को संबोधित किया।पीएम मोदी ने कहा कि देश बदलाव के दौर से गुजर रहा है और हमें उसके लिए तैयार रहना चाहिए। पूरी दुनिया की नजर हम पर है। जीएसटी में बदलाव के फैसले पर उन्होंने कहा कि इससे देश में 15 दिन पहले ही दिवाली आ गई। 3 महीने में जो भी जानकारी आई उसके आधार पर वित्त मंत्री जी ने अहम फैसले लिए। मुझे खुशी है कि एक स्वर में हिंदुस्तान के हर कोने में इसका स्वागत हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मछुआरों के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि रकार उन्हें कम ब्याज पर लोन देगी, ताकि वे बड़ी बोट खरीद सकें। हम चाहते है कि वह ज्यादा सेज्यादा मछली पकड़े।एक ऐसी व्यवस्था जो देशभर से आने वाले यात्रियों के लिए एक बहुत बड़ी सौगात हो। ऐसी व्यवस्था जो बेट के नागरिकों के लिए सामान्य जरूरतें पूरी करने वाली हों। जो बेट से जुड़े समुद्री तट के क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में बदल दे।

ADVERTISEMENTS Ad

पुल का शिलान्यास करने के बाद पीएम ने कहा कि  यह ईंट-पत्थर से बना सिर्फ ब्रिज नहीं है बल्कि हजारों साल पुराने नाते को जोड़ने की कड़ी है। मोदी ने कहा कि वह पहले से ऐसा करना चाहते थे लेकिन पहले की केंद्र सरकार उनका साथ नहीं देती थी। पीएम ने आगे कहा जो पर्यटक गिर के शेर देखने आते हैं वह द्वारकाधीश दर्शन के लिए भी आते हैं। उनके लिए यह पुल बहुत जरूरी था। मोदी ने आगे बताया कि द्वारका में मरीन पुलिस ट्रेनिंग सेंटर भी खुलेगा।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top