Sports News

बड़ी खबर, स्टिंग के बाद चेतन शर्मा ने दिया पद से इस्तीफा

Ad

नई दिल्ली: इस वक्त की बड़ी खबर। चेतन शर्मा ने बीसीसीआई प्रमुख चयनकर्ता पद से खुद ही इस्‍तीफा दे दिया है। चेतन शर्मा ने अपना इस्‍तीफा बीसीसीआई सचिव जय शाह को भेजा, जिन्‍होंने इसे स्‍वीकार कर लिया है। गौरतलब है कि एक स्टिंग ऑपरेशन से भारतीय क्रिकेट में भूचाल मच गया था। जिसके बाद शर्मा ने खुद ही इस्तीफा दे दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि कुछ दिन पहले ही मीडिया द्वारा चेतन शर्मा का एक स्टिंग ऑपरेशन किया गया था, जिसमें उन्होंने कई बड़े खुलासे किए थे। उन्होंने स्टिंग ऑपरेशन में विराट कोहली, रोहित शर्मा, सौरव गांगुली और फिटनेस के लिए इंजेक्शन सहित कई सनसनीखेज खुलासे किए। रिपोर्ट्स में पहले चेतन शर्मा को उनके पद से हटाने को बात सामने आई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top