Uttarakhand News

सीएम धामी की मां बोली, मेरा बेटा उत्तराखंड का बड़ा नाम करेगा

Ad

देहरादून: उत्तराखंड को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। देहरादून परेड ग्राउंड में उन्होंने राज्य के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वह लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने हैं। वैसे लगातार दूसरी बार शपथ भुवन चंद्र खंडूरी ने भी ली थी लेकिन धामी का ये आंकड़ा विधानसभा चुनाव नतीजे के सामने आने के बाद का है। सीएम धामी अब 6 महीने के अंदर उपचुनाव लड़ेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का परिवार का काफी खुश है। मां विष्णु देवी को बेटे पर भरोसा है। उनका कहना है कि अगर मेरा बेटा 6 महीने में अच्छा काम कर सकता है तो अब तो उसे 5 साल मिले हैं। पूरे पांच साल के कार्यकाल में अच्छा काम करेगा और राज्य की जनता के भरोसे को दोगुना करेगा। सीएम धामी की मां ने कहा कि मैं आज काफी खुश हूं।

बता दें कि पिछले साल जुलाई में मुख्यमंत्री बनें धामी ने भाजपा को लगातार दूसरी बार चुनाव जिताया। वहीं मुख्यमंत्री बनने से पहले वह कैबिनेट मंत्री भी नहीं थे लेकिन भाजपा ने राज्य को एक युवा चेहरे के तौर पर उन्हें प्रोजेक्ट किया और अब फायदा चुनाव में मिला। इसी वजह से खटीमा से चुनाव हारने के बाद भी धामी को सीएम की कुर्सी दोबारा मिली।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top