Tehri News

घनसाली के पास सुबह-सुबह बादल फटा, गदेरे ने मचाई भारी तबाही

Ad

टिहरी: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बीते दिनों उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आरदा जैसे हालात बने थे। बादल फटने की वजह से कुछ लोग लापता हुए तो कुछ के शव ही बरामद हो सके। इधर, एक बार फिर टिहरी जिले के घनसाली क्षेत्र में बादल फटने की जानकारी से पूरे राज्य में चिंता बढ़ गई है। क्षेत्र के खेतों में भारी तबाही मची है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि चिरबाटिया के ऊपर बादल फटने की सूचना प्राप्त हुई है। जिसकी पुष्टि खुद जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने की है। हालांकि गनीमत की बात यह है कि बादल फटने से जनहानि नहीं हुई है। लेकिन खेतों को भारी नुकसान पहुंचा है। नेलचामी गदेरे के उफान पर आने से तीन पुलिया और एक पुल क्षतिग्रस्त हो गया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 7 बजे चिरबाटिया के ऊपर बादल फटने की सूचना मिली है। जिसकी वजह से मूलगढ़-थार्ती मार्ग थार्ती के पास से पूर्ण रूप से बंद हो गया है। मूलगढ़ क्षेत्र के ऊपर बादल फटने से सबसे अधिक नुकसान कृषि भूमि को पहुंचा है। उधर, नरेन्द्रनगर के समीप मलबा और बोल्डर आने से ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे फिर बंद हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top