Uttarakhand News

प्रोटोकॉल को पीछे छोड़ बागेश्वर के ग्रामीणों से मिलने पहुंच गए सीएम धामी

Ad

देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पिछले कुछ दिनों में कई बड़े फैसले लिए हैं और अपनी कुशल प्रशासक होने की छवि को सामने लाया है। जनता के हित में फैसले लेने के बाद मुख्यमंत्री जनता से मिलने भी पहुंच रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री के लगातार पहाड़ी क्षेत्रों के दौरे के के दौरान सादगी के साथ आम जनता से जनसंवाद उनकी मिलनसारिता, संवेदनशीलता और सादगी को दर्शाता है। वैस भी सीएम धामी खुद को मुख्यमंत्री की बजाय मुख्यसेवक कहते हैं, जो दिखाता है कि वह अपने और जनता के बीच में कोई पद का अंतर नहीं रखना चाहते हैं। युवा मुख्यमंत्री धामी को जहां भी मौका मिलता है वह जनता के बीच जाकर सीधे संवाद करते हैं और कामकाज का फीडबैक लेते हैं। वह प्रोटोकॉल की परवाह भी नहीं करते हैं।

मुख्यमंत्री धामी गरुड़ क्षेत्र में रविवार सुबह भ्रमण के दौरान बड़े ही सरल और सहज स्वभाव के साथ लोगों का अभिवादन स्वीकार कर उनके पास पहुँचे। बिना किसी क़ाफ़िले के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ऐसे देख आम जनता समझ नहीं पाई कि उनके प्रदेश के मुखिया सुबह सुबह खुद उनके बीच पैदल चलकर आए हैं। यह पहला मौक़ा नहीं है जब सीएम धामी अकेले सुबह -सुबह जनता के बीच पहुँचे हों। अक्सर पर्वतीय जनपदों के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री धामी जहाँ रुकते है, वहां सुबह-सुबह मोर्निंग वाॅक पर निकल जाते हैं। इस दौरान वे रास्ते में लोगों से मिलते हैं, उनका हाल चाल पूछते हैं और फीडबैक भी लेते हैं। उनकी इस अनूठी शैली से वे स्थानीय लोगो से सराहना पा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top