Uttarakhand News

मुक्तेश्वर में मुख्यमंत्री, बच्चों से धामी अंकल बनकर की मुलाकात

Ad

देहरादून: सरल स्वभाव के धनी सीएम धामी आज मुक्तेश्वर पहुँचे तो केंद्रीय विद्यालय के तीन बच्चे उनसे मिलने पहुँच गए। ऐसे में सीएम धामी ने भी इन नन्हे-मुन्नों को निराश नहीं किया। सीएम धामी भी बच्चों को देख काफी प्रफुल्लित हुए। उन्होंने बच्चों से बातचीत की और पढ़ाई के बारे में पूछा। इस दौरान बच्चे सीएम से मिलकर काफी खुश नजर आए उनका ऑटोग्राफ भी लिया।

ADVERTISEMENTS Ad


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बच्चों के बीच खासे लोकप्रिय हैं। देहरादून के बनियावाला आवासीय विद्यालय में अक्सर बच्चों से मिलते हैं। हाल ही में आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी खुद बच्चों का हाथ पकड़ उन्हें ककहरा लिखाने लगे।

इसी तरह , कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री आवास में शिशु सदन केदारपुरम के बच्चों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों का परिचय प्राप्त किया और उन्हें भोजन करवाया। इस दौरान शिशु सदन के बच्चों के लिए खेल एवं मनोरंजन की गतिविधियां भी आयोजित की गई। आज एक बार फिर सीएम बच्चों से रूबरू हुए तो उन्हें निराश नहीं किया और उनके साथ जितना हो सका, समय व्यतीत किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top