Udham Singh Nagar News

अपने घर खटीमा से चुनाव हारे थे सीएम धामी, अब दुखी ग्रामीण लेंगे सांकेतिक जल समाधि

Ad

खटीमा: विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी भले ही सत्ता वापस पाने में कामयाब रही। लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी खटीमा सीट से चुनाव हार गए। जिसका दुख आज भी खटीमा के निवासियों को है। सीएम धामी के हार से दुखी होकर अब खटीमा के ग्रामीणों ने जल समाधि लेने की घोषणा कर दी है। ग्रामीण 7 मई को सांकेतिक रूप से शारदा नहर में जल समाधि लेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि कांग्रेस के प्रत्याशी भूवन कापड़ी ने मुख्यमंत्री धामी को हराकर चुनाव जीता था। उन्होंने 2017 विधानसभा चुनाव में मिली हार का बदला लिया था। लेकिन इस हार ने खटीमा के ग्रामीणों को आहत कर दिया है। खासकर सिसैया, मेलाघाट, बंधा, बगुलिया, खिलड़िया के ग्रामीणों को काफी दुख है। जिस वजह से ग्रामीण सामूहिक रूप से जल समाधि लेने वाले हैं।

बता दें कि इस आशय का ज्ञापन उन्होंने एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट को सौंप दिया है। ग्रामीणों ने मंगलवार को एसडीएम बिष्ट को ज्ञापन सौंपा और कहा कि वह सीएम धामी के हारने से काफी दुखी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सीएम धामी का हारना छोटे गांवों के विकास के लिए सबसे बड़ा झटका है। उनकी हार के पीछे झूठ, फरेब, नकारात्मक संदेश और षड्यंत्र है।

ग्रामीणों का मानना है कि सीएम धामी की हार का प्रायश्चित जल समाधि लेकर किया जाएगा। इसीलिए वह गंगा को साक्षी मानकर 7 मई को सामूहिक रूप से 22 पुल खिलड़िया शारदा नहर में जल समाधि लेंगे। गौरतलब है कि इसके लिए ग्रामीणों ने सहयोग की अपील भी की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top