Uttarakhand News

उत्तराखंड पुलिस में प्रमोशन पर बड़ा फैसला, 4600 ग्रेड पे समस्या का भी हल निकला

Ad

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्‍तराखंड पुलिस के जवानों की सबसे बड़ी समस्या को दूर करने का आइडिया खोज निकाला है। लंबे समय से चली आ रही ग्रेड पे मामले के विषय में सीएम धामी ने नई रैंक सृजित करने के आदेश जारी किए हैं। सीएम के निर्देश पर हेड कांस्टेबल रैंक के 1750 नए पद सृजित किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि पुलिस जवानों को समय से प्रोन्नति देने के लिए मुख्यमंत्री धामी द्वारा यह आदेश जारी किया गया है। वर्तमान की बात करें तो पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 17500 पद हैं और हेड कांस्टेबल के 3440 पद हैं । जबकि एडिशनल एसआइ का एक भी पद नहीं है। सीएम धामी ने एडिशनल एसआइ का नया रैंक सृजित करने के आदेश भी जारी किए हैं।

खास बात यह है कि उनका ग्रेड पे 4200 होगा। मुख्यमंत्री ने इस दौरान यह भी भरोसा जताया कि इस निर्णय से जवानों को प्रोन्नति के ज्यादा अवसर प्राप्त होंगे। गौरतलब है कि बीते साल 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री ने साल 2001 में भर्ती पुलिस कर्मियों को 4600 ग्रेड पे देने की घोषणा की थी। लाजमी है कि 2001 व 2002 बैच के पुलिसकर्मी लंबे समय से 4600 ग्रेड पे की मांग कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top