Dehradun News

उत्तराखंड के पेंशनरों के लिए विशेष अभियान, 30 नवंबर तक दूर होंगी ये परेशानियां

Ad

Pensioners | Digital Life Certificate | Dehradun : उत्तराखंड में पेंशन प्राप्त करने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। डिजिटल जीवित प्रमाणपत्र (DLC) जमा करने में आ रही दिक्कतों और पेंशन से जुड़ी अन्य समस्याओं के समाधान के लिए साइबर कोषागार देहरादून में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 1 से 30 नवंबर 2026 तक संचालित होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्य कोषाधिकारी, साइबर कोषागार देहरादून बीएन पाण्डेय ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य पेंशनरों को डिजिटल जीवित प्रमाणपत्र जमा करने की प्रक्रिया का प्रशिक्षण देना और उनकी पेंशन संबंधी समस्याओं का समाधान करना है।

इन दस्तावेजों के साथ पहुंचें पेंशनर

जिन पेंशनरों को डिजिटल जीवित प्रमाणपत्र जमा करने में तकनीकी परेशानी हो रही है या पेंशन से संबंधित कोई अन्य समस्या है…वे किसी भी कार्यदिवस में साइबर कोषागार पहुंच सकते हैं।

इसके लिए पेंशनरों को अपना जीआरडी नंबर, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और स्मार्टफोन साथ लाना होगा। साइबर कोषागार का कार्यालय 23 लक्ष्मी रोड, डालनवाला, देहरादून में स्थित है।

इन नंबरों पर भी कर सकते हैं संपर्क

अभियान के दौरान शिकायतों के निस्तारण और मार्गदर्शन के लिए उपकोषाधिकारी परमीत सिंह को शिकायत निवारण अधिकारी बनाया गया है। पेंशनर मोबाइल नंबर 7500370037 और 7500900090 पर संपर्क कर अपनी समस्या बता सकते हैं। इसके अलावा कार्यालय पहुंचकर भी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

मुख्य कोषाधिकारी बीएन पाण्डेय ने सभी पेंशनरों से अपील की है कि वे 30 नवंबर तक चलने वाले इस विशेष अभियान का लाभ उठाएं और डिजिटल जीवित प्रमाणपत्र या पेंशन से जुड़ी समस्याओं का समय रहते समाधान कराएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top