Uttarakhand News

कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने सीट छोड़ने की पेशकश की तो CM धामी बोले धन्यवाद…

Ad

देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति जितनी चुनावों के समय गर्म रहती है, उतनी ही तपन आम दिनों में भी महसूस की जाती है। कांग्रेस द्वारा उत्तराखंड में नई टीम की घोषणा के बाद से धारचूला के विधायक हरीश धामी बागी तेवर अपनाए हुए हैं। पिछले दिन उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट तक छोड़ने की पेशकश कर दी। जिसपर अब सीएम धामी ने उन्हें धन्यवाद कहा है। अब अचानक से धारचूला सीट पर फोकस बढ़ गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि कांग्रेस पार्टी में चुनावों की हार के बाद से ही सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स तो दस विधायकों को नाराज बता रही हैं। उनमें से एक हरीश धामी का विरोधी सुर सार्वजनिक रूप से दिख भी गए हैं। हरीश धामी ने बीते दिन प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव पर सीधा निशाना साधा था। साथ ही उन्होंने कहा था कि मेरे क्षेत्र की जनता जो चाहेगी मैं वही करूंगा। सीएम धामी के लिए सीट छोड़नी होगी तो उसपर भी विचार करेंगे।

इसके बाद से ही सीएम धामी की टिप्पणी का इंतजार किया जा रहा था। आज मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय पेट्रोलियम के स्थापना दिवस समारोह के दौरान मीडिया से वार्ता में हरीश धामी का धन्यवाद अदा किया। उन्होंने कहा कि हरीश ने उनके लिए सीट छोड़ने की पेशकश की है और तमाम विधायक इस बात को कह रहे हैं। मगर मैं चुनाव कहां से लड़ूंगा इसका फैसला पार्टी हाईकमान का ही होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top