Uttarakhand News

विधानसभा भर्तियों की होगी जांच,गड़बड़ी होने पर नियुक्तियां रद्द होगी… पत्र हुआ वायरल

Ad

हल्द्वानी: UKSSSC मामले के साथ ही विधानसभा में हुई बैकडोर भर्ती का मामला उत्तराखंड में गर्माया हुआ है। सरकार को लगातार विरोध का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों ही मामलों में जांच की बात कही थी। UKSSSC पेपर लीक मामले में अब तक 30 गिरफ्तारी हो गई है तो वही विधानसभा भर्ती को लेकर मुख्यमंत्री ने एक पत्र विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी को पत्र लिखा है।

ADVERTISEMENTS Ad

पत्र में सीएम ने लिखा है कि लगातार सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में विधान सभा सचिवालय में नियुक्तियों में अनिमियता को लेकर चर्चा चल रही है। विधानसभा की गरिमा को बनाए रखना हम सभी की प्राथमिकता रही है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा कि सचिवालय में की गई नियुक्तियों की जांच कराई जाए और अनियमित नियुक्तियों को निरस्त किए जाने पर विचार किया जाए। विधानसभा सचिवालय में भविष्य में निष्पक्ष एवं पारदर्शी नियुक्तियों के लिए प्रावधान किए जाने का आग्रह किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top