CM Corner

सीएम त्रिवेंद्र की अपील,संयम से रहें और सतर्कता बरतें तो कोरोना से सभी बचेंगे

Ad

सीएम त्रिवेंद्र की अपील,संयम से रहें और सतर्कता बरतें तो कोरोना से सभी बचेंगे

देहरादूनः मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश की जनता से संयम से रहने और सफाई का ख्याल रखने और सतर्कता बरतने की अपील की है। सीएम ने कहा कि सरकार ने जनहित में लॉकडाउन में काफी छूट दी। जिसके चलते कोरोना के फैलाव में भी वृद्धि हुई है। सीएम ने कहा जो भी प्रवासी अपने घरों के लिये आये हैं और आ रहे हैं सभी एकांत में रहें। क्वारंटीन के नियमों का पूरी तरह अनुपालन करें। सफाई का विशेष ख्याल रखें। खुद भी इस महामारी से बचें और अपने गांव, शहर को भी कोरोना से बचायें।

ADVERTISEMENTS Ad


मुख्यमंत्री ने कहा सरकार ने जनता की सहूलियत को ध्यान में रखते हुये समय समय पर लॉकडाउन में ढील दी। इस वक्त हमारे पास चुनौती है। हमारे अपने प्रवासी राज्य में अपने अपने गांवों तक पहुंच रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और मास्क लगाना जरूरी है। सभी एक-दूसरे का ख्याल रखते हुये सरकार की गाइड लाइन का ठीक से पालन करेंगे तो हम इस महामारी से जंग जीत लेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top