Sports News

भारतीय क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ी कोरोना संक्रमित

Ad

नई दिल्ली: श्रीलंका दौरे पर गई टीम इंडिया पर कोरोना वायरस के चपेट में है। क्रुणाल पंड्या के बाद अब टीम के दो और खिलाड़ियों को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है। कुछ देर पहले खबर आई है कि चहल और गौतम भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। बता दें कि चहल और गौतम उन 8 खिलाड़ियों में शामिल थे जो क्रुणाल पंड्या के संपर्क में आए थे और उन्हें पहले टी-20 के बाद आइसोलेशन के लिए भेजा गया था।

ADVERTISEMENTS Ad

इससे पहले क्रुणाल पंड्या 27 जुलाई को पॉजिटिव आए थे। पांड्या के संपर्क में आए 8 खिलाड़ियों को दूसरे और तीसरे टी-20 से बाहर किया गया था। ESPN क्रिकइंफो के मुताबिक, चहल और गौतम का कोरोना टेस्ट गुरुवार को नेगेटिव आया था लेकिन शुक्रवार को हुए टेस्ट में इन दोनों का रिजल्ट पॉजिटिव आया।

चहल और गौतम का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव के बाद दोनों भी क्रुणाल के साथ नेगेटिव रिपोर्ट नहीं आने तक श्रीलंका में रुकेंगे। वहीं बाकी के 6 खिलाड़ी जिनमें, हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव, पृथ्वी शॉ, मनीष पांडे और इशान किशन शामिल हैं, ये सभी आज भारत के लिए रवाना होंगे, क्योंकि इनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

नए खिलाड़ियों के साथ दूसरे और तीसरे टी-20 में उतरी टीम इंडिया को सीरीज हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका ने भारत को पहली बार टी-20 सीरीज़ में हराया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top