Nainital-Haldwani News

अनलॉक-6 में इंतजार खत्म हुआ,उत्तराखंड में कोचिंग सेंटर खुलेंगे,गाइडलाइन जारी

Ad

हल्द्वानी: अनलॉक-6 का हाल अनलॉक-5 का जैसा होने वाला है। केंद्र सरकार ने अनलॉक-5 की गाइडलाइन को अनलॉक-6 यानी 30 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। जिन बिंदुओं पर पहले बात की गई थी, उसी को देखते हुए राज्य को व्यवस्था बनानी है। एक खबर उत्तराखंड से आ रही है। पिछले 7 महीनों से राहत का इंतजार कर रहे कोचिंग संचालक अब नियमों के साथ कोचिंग सेंटर्स खोल सकते हैं। उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में कंटेनमेंट जोन से बाहर कोचिंग इंस्टीट्यूट खोलने को लेकर हरी झंड़ी दे दी है। इसके अलावा उत्सवों और भीड़भाड़ वाले आयोजनों में मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर और सख्ती बरतने के आदेश भी दिए गए हैं। मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने 29 अक्तूबर से प्रभावी शासनादेश सभी जिलाधिकारियों को भेजा है।

ADVERTISEMENTS Ad

आदेश में मुख्य सचिव ने कहा है कि प्रदेश में कंटेनमेंट जोन से बाहर कोचिंग इंस्टीट्यूट खोले जा सकते हैं। एक अक्तूबर को अनलॉक पांच की जो एसओपी जारी हुई थी, उसमें कहा गया था कि जिलाधिकारी 15 अक्तूबर से कोचिंग इंस्टीयूट खोलने पर निर्णय लेंगे। लेकिन अब मुख्य सचिव के इस आदेश में स्पष्ट कर दिया है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय के आदेशों के तहत जारी की गई एसओपी का पालन करते हुए कोचिंग इंस्टीट्यूट खोले जाएं। 

कोचिंग सेंटर्स खोले जाने को लेकर जारी किए गए नियमों पर एक नजर

ऑनलाइन/डिस्टेंस लर्निंग को प्राथमिकता और बढ़ावा दिया जाएगा।

अगर स्टूडेंट्स ऑनलाइन क्लास अटेंड करना चाहते हैं तो उन्हें इजाजत दी जाए।

स्टूडेंट्स केवल पैरेंट्स की लिखित अनुमति के बाद ही कोचिंग आ सकेंगे। उन पर किसी तरह का दबाव नहीं डाला जाएगा।  

स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए शिक्षा विभाग की एसओपी का पालन करना होगा। 

सरकार के पास पहुंची नियम तोड़े जाने की खबर

अनलॉक-5 मिल रही छूट का गलत फायदा लोग उठा रहे हैं। सरकार ने भी माना है कि उत्सवों में टूट रहे हैं।सरकार ने यह माना है कि उत्सवकाल में जो समारोह हो रहे हैं, उसमें सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं। इसलिए जिलाधिकारियों को ताकीद किया गया है कि वे सख्ती से पालन कराएं।

जनता के अपील

हल्द्वानी लाइव अपने पाठकों से अनुरोध करता है कि वह मास्क के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाए। कोरोना वायरस को हम कम करने में कामयाब रहे हैं। इसके लिए हमें 8 महीनों का इंतजार करना पड़ा है। हम इस बीमारी हराने के काफी करीब पहुंच गए हैं और लापरवाही से इसे बर्बाद ना करें। बाहर जाते वक्त मास्क का प्रयोग जरूर करें । खुद को सुरक्षित रखें और दूसरों को भी….

ADVERTISEMENTS Ad
To Top