Regional News

नैनीताल: होटल में घुसा है कोबरा सभी कमरे से बाहर निकलो( वीडियो)

Ad

नैनीताल:विजय सिंह सिराड़ी:  सरोवर नगरी में कल उस समय हड़कंप मच गया जब एक किंग कोबरा साँप एक होटल में घुस गया।कोबरा के होटल में घुसने से वहां रुके पर्यटकों और कर्मचार्यो की जान आफत में आ गई। आनन फानन में होटल प्रबंधन की तरफ से इसकी सूचना वन विभाग को दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद 12 फिट लंबे किंग कोबरा को रेस्क्यू कर के पकड़ा गया। यह रेस्क्यू 24 घंटे तक चला। वन विभाग की टीम ने उसे जंगल में छोड़ दिया। सांप पकड़े जाने पर होटल कर्मियों ने राहत की सांस ली है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार किंग कोबरा नर था और लंबाई करीब चार मीटर थी।

बीते गुरुवार शाम पांच बजे माल रोड क्लासिक होटल में किंग कोबरा घुस गया था। वन विभाग के निमिश कुमार, वन दारोगा हीरा सिंह शाही ने घंटों प्रयास किया, मगर सांप आंखों से ओझल हो गया। शुक्रवार शाम चार बजे किंग कोबरा किचन में फन फैलाए हुए देखा तो होटलकर्मी भाग खड़े हुए। होटलकर्मियों की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद तिवारी, वन विभाग के निमिश दानू, कल्याण सिंह सजवाण पहुंच गए। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसे पकड़ लिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

 

वीडियो देखने के लिए अगली स्लाइड में जाए: 

ADVERTISEMENTS Ad

Pages: 1 2

To Top