Uttarakhand News

जिले में 24 घंटे के लिए जारी हुआ अलर्ट, खूब ठंड पड़ेगी…

Ad

हल्द्वानी: दिसंबर के महीने में जिस गति से तारीख आगे बढ़ रही हैं। ठीक उसी गति से ठंड का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। ठंड में इजाफा होने का बड़ा कारण जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ भी है। फिलहाल ऊधमसिंह नगर जिले में तो 24 घंटे के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग ने ऊधमसिंह नगर में अगले 24 घंटे में शीतलहर के आसार जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। गौरतलब है कि पूरे कुमाऊं में तापमान गिरने लगा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट पर नजर डालें तो सोमवार को मैदानी क्षेत्रों में सबसे कम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस पंतनगर में दर्ज किया गया था।

इसके साथ ही मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि मैदान से पहाड़ तक शीतलहर की संभावना आने वाले दिनों में काफी है। उन्होंने पाला पड़ने से खेती को भी नुकसान का अंदेशा जताया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top