Sports News

ऋषभ पंत ने पोस्ट की नई फोटो, दुनिया के नंबर एक गेंदबाज ने लिखा- भाई तुम्हें मिस कर रहे हैं

Ad

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत तेज गति से रिकवर हो रहे हैं। उन्होंने हॉस्पिटल से छुट्टी मिलेन के बाद दो फोटो साझा की है। पहले ऋषभ ने घर के बाहर की फोटो शेयर की और लिखा कि वह खुले में सांस ले रहे हैं। इसके लिए उन्होंने खुद को भाग्यशाली करार दिया। वहीं अब ऋषभ पंत ने फोटो साझा की है जिसमें पंत बैशाखी के सहारे चल रहे हैं। पंत ने इस फोटो पर एक कप्शन लिखा, जिसे देखने के बाद फैंस को विश्वास हो गया है कि वह मैदान पर जल्द वापसी करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

पंत ने सोशल मीडिया पर डाली फोटो पर लिखा , ‘एक कदम आगे, एक कदम मजबूत और एक कदम बेहतर।’ यह पोस्ट कुछ ही मिनटो में वायरल हो गया है। दुनिया भर के क्रिकेटरों ने पंत के लिए कमेंट के जरिए प्यार दिखाया। सूर्यकुमार यादव, युजुवेंद्र चहल, डेविड वॉर्नर के अलावा कई खिलाड़ियों ने पंत के जल्द मैदान पर वापसी के लिए कमेंट किया।

वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए उनके जल्द मैदान में वापस लौटने की दुआ मांगी। उन्होंने लिखा कि लिखा कि आपको बहुत ज्यादा मिस कर रहा हूं दोस्त, आप जल्दी से ठीक हो जाओ यही दुआ है मेरी, आमीन। आईसीसी वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में मोहम्मद सिराज नंबर-1 पायदान पर हैं।

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत 30 दिसंबर 2022 को एक कार दुर्घटना के दौरान बुरी तरह से घायल हो गए। इसके बाद पिछले महीने पंत के घुटने की सर्जरी भी हुई और वह तेजी से रिकवर कर रहे हैं। ऋषभ पंत दिल्ली से खुद कार चलाकर अपने घर रुड़की जा रहे थे, तभी देर रात उनका एक्सीडेंट हो गया था।

हादसे में उनकी कार जल गई थी और उन्हें गंभीर रूप से चोटें आई थीं। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए पहले देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था और फिर पंत को एयरलिफ्ट करके मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां उनके घुटने की सर्जरी की गई। पंत ने सोशल मीडिया पर किए अपने पोस्ट में जो 2 फोटो ट्वीट की उसमें वह बैसाखी के सहारे चलते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो ने कई लोगों का टेंशन दूर कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top