Haridwar News

उत्तराखंड: भाजपा के हर घर तिरंगा कार्यक्रम में दो नेताओं के बीच हुआ विवाद… फायरिंग से फैली सनसनी

Ad

देहरादून: भाजपा की ओर से आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम चल रहा है। स्वंतत्रता दिवस को यादगार बनाने के लिए भाजपा पूरे देश में इस कार्यक्रम को चला रही हैं। वहीं हरिद्वार के ज्वालपुर कोतवाली क्षेत्र में एक फायरिंग का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार खन्ना नगर में भाजपा के एक नेता ने दूसरे भाजपा नेता के घर जाकर फायरिंग कर दी। यह भी पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

भाजपा के हर घर तिरंगा कार्यक्रम में भाजपा के युवा नेता विष्णु आरोड़ और दीपक टंडन के बीच आपसी कहासुनी हो गई थी। हालांकि मौजूद कार्यकर्ताओं ने विवाद को शांत करा दिया था, लेकिन इसके बाद भाजपा युवा नेता दीपक टंडन ने पुलिस को बताया कि घर पहुंचने के बाद विष्णु अरोड़ा 40 से 50 लड़कों के साथ उनके घर पहुंचा और घर मे तोड़फोड़ शुरू कर दी। उन्होंने फायरिंग भी की और इसमें कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फायरिंग करने वालों की तलाश शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top