Uttarakhand News

उत्तराखंड में Curfew को 27 जुलाई तक बढ़ाया जाएगा, बाजार दुकानदारों को नहीं मिलेगी छूट

Ad

देहरादून: राज्य के पांच जिलों में रविवार को कोरोना का एक भी नया मरीज नहीं मिला। जबकि राज्य में कुल 19 नए मरीज मिले हैं। 52 मरीज ठीक होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए जिससे एक्टिव मरीजों की संख्या अब महज 623 रह गई है। इसके बाद सरकार ढील देने के पक्ष में नहीं है। 20 जुलाई सुबह 6 बजे कोरोना Curfew समाप्त होने वाला है। सरकार ने तय कर लिया है कि कोरोना Curfew को 27 जुलाई तक बढ़ाया जाएगा। सोमवार को इसकों लेकर एसओपी भी जारी कर दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

सरकार की नजर कांवड़ियों पर है और उनके लिए सख्त नियम बनाए जाएंगे। कोरोना वायरस के चलते कांवड़ यात्रा को बंद रखा गया है ऐसे में कांवड़ियों के हरिद्वार और ऋषिकेश आने की संभावना है। वहीं कोरोना वायरस के मामले अब कम हो गए हैं लेकिन संभावित तीसरी लहर को देखते हुए सरकार सख्ती जारी रखेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बाजारों के बंद करने का समय शाम सात बजे ही रखा जाएगा। 

दूसरे राज्यों से आने वालों के लिए 72 घंटे की कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट, होटलबुकिंग और देहरादून स्मार्ट सिटी पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। राज्य की सीमाओं पर प्रवेश के दौरान जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को सख्ती से चेकिंग के निर्देश जाएंगे।  कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि कोविड कर्फ्यू की नई गाइड लाइन सोमवार को जारी होगी। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top