Jobs

JOB NEWS: सेंट्रल कमांड मुख्यालय में नौकरी का मौका, हाईस्कूल पास भी कर सकते हैं अप्लाई

Ad

नई दिल्ली: सरकारी नौकरी के इंतजार में बैठे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। सेंट्रल कमांड मुख्यालय ने  ग्रुप सी के पदों पर भर्तियां जारी की है। इन भर्तियों के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन करना होगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन जारी किए गए नोटिफिकेशन में बताए गए सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के निर्धारित पते पर भेजे। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 30 जुलाई को भर्ती का नॉर्टिफिकेशन जारी किया गया था। भर्ती के लिए आवेदन विज्ञापन प्रकाशित होने के 45 दिनों तक होंगे। सेंट्रल कमांड मुख्यालय में भर्तियां 17 पद हेल्थ ऑफिसर और 26 पद वाशरमैन के लिए हैं। आवेदन शुल्क 100 रुपये लगा गया है। कुल 43 पदों पर भर्ती होगी। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

सेंट्रल कमांड मुख्यालय में भर्ती के लिए आवेदक कम से कम 10वीं पास होना चाहिए। हेल्थ इंस्पेक्टर के लिए न्यूनतम आयु-सीमा 18 और अधिकतम आयु-सीमा 27 वर्ष। वहीं, वाशरमैन के पदों के लिए यह 18 से 25 वर्ष के बीच है। अगर किसी भी उम्मीदवार भर्ती को लेकर संशय है तो वह विस्तृत नोटिफिकेशन को पढ़ें और फिर आवेदन करें। इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को अपना आवेदन निर्धारित प्रारुप में भरकर और दस्तावेजों के साथ में अटैच कर के आगे दिए गए पते पर भेजना होगा। पता- कमांडेंट, कमांड हॉस्पिटल (सेंट्रल कमांड), लखनऊ- 226002

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top