Nainital-Haldwani News

GGIC समेत हल्द्वानी के 23 स्कूलों में होगी कोरोना जांच, डीएम बोले बच्चों की सुरक्षा जरूरी

GGIC समेत हल्द्वानी के इन स्कूलों में 18 अक्टूबर से होगी कोरोना जांच
Ad

हल्द्वानी: कोरोना संक्रमण का खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है। इस बात को शासन प्रशासन अच्छी तरह से समझता है। इसलिए नैनीताल जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल किसी भी तरह की लापरवाही के मूड में नहीं है। उन्होंने स्कूलों में कोरोना जांच कराने के निर्देश दे दिए हैं। निर्देशानुसार 18 अक्टूबर से छात्रों की कोरोना टेस्टिंग शुरू हो जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण में कमी आने के चलते धीरे धीरे हर तरह के संचालन पर से रोक हटाई जा रही है। इसी कड़ी में अब स्कूल भी खुल रहे हैं। हालांकि कोरोना गाइडलाइन के पालन को अनिवार्य किया गया है। मगर फिर भी खतरा बना हुआ है। बीते दिनों मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में भी छात्रों के कोरोना संक्रमित निकलने की खबर आई थी।

काफी सारी चीजों को देखते हुए अब जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल के निर्देशन में हल्द्वानी के विभिन्न विद्यालयों में कोविड संक्रमण की रोकथाम हेतु चिकित्सकीय टीमों द्वारा सैम्पलिंग की जायेगी। गौरतलब है कि वर्तमान त्यौहारों के सीजन को देखते हुये कोविड संक्रमण के प्रसार की संभावना काफी ज्यादा है।

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि कोविड-19 सैम्पलिंग हेतु रोस्टर के अनुसार राजकीय इन्टर कालेज नारायण नगर में सबसे पहले 18 अक्टूबर को कोविड-19 के सैम्पल लिये जाएंगे। इसके बाद ये क्रम बाकी स्कूलों के लिए चलेगा। सिटी मजिस्ट्रेट ने समस्त स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि नियत तिथि पर अपने-अपने विद्यालय में सैम्पलिंग कराये जाने हेतु छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।

तिथि – स्कूल

  1. 18 अक्टूबर – राजकीय इन्टर कॉलेज नारायण नगर
  2. 21 अक्टूबर – राजकीय इन्टर कॉलेज कठघरिया
  3. 22 अक्टूबर – राजकीय इन्टर कॉलेज बनभूलपुरा
  4. 23 अक्टूबर – राजकीय इन्टर कॉलेज राजपुरा
  5. 25 अक्टूबर – राजकीय बालिका इन्टर कॉलेज हल्द्वानी
  6. 26 अक्टूबर – राजकीय बालिका इन्टर कॉलेज बनभूलपुरा
  7. 27 अक्टूबर – रा.उ.मा वि. देवलचौड
  8. 28 अक्टूबर – रा.उ.मा वि. प्रेमपुर लोशज्ञानी
  9. 29 अक्टूबर – रा.उ.मा वि. गौजाजाली
  10. 30 अक्टूबर – रा.क.उ.मा वि. राजपुरा
  11. 01 नवम्बर – रा.क.उ.मा वि. गांधीनगर
  12. 02 नवम्बर – रा.क,उ.मा वि.जवाहर ज्योति
  13. 03 नवम्बर – रा.क,उ.मा वि. बमोरी
  14. 08 नवम्बर – न.नि.इ.का काठगोदाम
  15. 09 नवम्बर – न.नि बालिका इन्टर कालेज काठगोदाम
  16. 10 नवम्बर – खाल्सा नेशनल गर्ल्स इन्टर कालेज हल्द्वानी
  17. 11 नवम्बर – एमबी इन्टर कालेज हल्द्वानी
  18. 12 नवम्बर – महात्मा गांधी इन्टर कालेज बरेली रोड
  19. 13 नवम्बर – एचएन इन्टर कालेज हल्द्वानी
  20. 15 नवम्बर – ललित आर्य महिला इन्टर कालेज
  21. 16 नवम्बर – सिथिंया सीनियर सकेन्डी स्कूल छोटी मुखानी
  22. 17 नवम्बर – हरगोविन्द सुयाल सरस्वती विद्या मन्दिर
  23. 18 नवम्बर – महर्षि विद्या मन्दिर देवलचौड
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top