Uttarakhand News

उत्तराखंड:हफ्ते के लिए बढ़ाया जा सकता है Curfew,कैबिनेट मंत्री ने दिया HINT

Ad

देहरादून: राज्य में कोरोना वायरस के मामले कम नहीं हुए हैं। इन्हें रोकने के लिए सरकार ने 11 मई से 18 मई तक कोरोना Curfew लगाया हुआ है। अब बड़ी खबर ये सामने आ रही है कि सरकार कोरोना Curfew को बढ़ाने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Curfew 25 मई तक लागू किया जा सकता है। इसके अलावा शादियों में सभी के लिए आरटी पीसीआर टेस्ट नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

सरकार के प्रवक्ता सुबोध उनियाल के अनुसार कोरोना वायरस से सुरक्षा हेतु ये प्लान सीएम तीरथ सिंह रावत के समक्ष पेश कर दिया गया है। उसे सैद्धांतिक सहमति भी मिल चुकी है। राज्य सरकार की कोशिश है कि कोरोना वायरस की चेन को तोड़ा जा सके, जिसके लिए कम से कम एक हफ्ता और कर्फ्यू चाहिए।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू के आदेश को सिलसिलेवार आगे बढ़ाने का फैसला हो चुका है। एक साथ लंबा कर्फ्यू लोगों को मानसिक तौर पर बेचैन करता है इसलिए इसको हफ्ता बार बढ़ाया जा रहा है। कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए हालात कर्फ्यू हटाने की इजाजत नहीं दे रहे हैं। मौजूदा कर्फ्यू और सख्ती के नतीजे सकारात्मक दिखाई देंगे तो रियायत को लेकर सरकार अगले प्लान पर काम करेगी।

इस बारे में मुख्यमंत्री के साथ उनकी बातचीत हो चुकी है। वह भी इस बात को मानते हैं कि सख्ती  हो और कर्फ्यू में फिलहाल ढील न दी जाए। इसके अलावा सरकार ने उन कोविड-19 अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं जो कोरोना से हुई मौतें छुपा रहे हैं साथ ही आयुष्मान और अन्य योजनाओं से आच्छादित लोगों और कर्मचारियों को या तो अपने यहां भर्ती नहीं कर रहे हैं या फिर कैशलेस के बजाय कैश लेकर इलाज कर रहे हैं। इन अस्पतालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top