Uttarakhand News

सावधान:KYC किसी से मत करवाना, सरस्वती विहार में एक साथ 97 हजार की ठगी

Ad

KYC के नाम पर 97 हजार की ठगी, साईबर क्राइम के लगातार बढ़ रहे मामले

देहरादून: वर्तमान दौर में ऑनलाइन बैकिंग की ओर लोगों का रुझान बढ़ता जा रहा है। पेमेंट करने के लिए लोग पेटीएम जैसे ऐप का यूज करते हैं, लेकिन अब जालसाज इन्हीं के जरिए लोगों को चूना लगा रहे हैं। कोरोना काल में ऑनलाइन फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़े हैं। ताजा मामला राजधानी देहरादून का है। जहां विहार क्षेत्र में पेटीएम केवाईसी (KYC) के नाम पर युवक से 97 हजार रुपये ठग लिए। वसंत विहार पुलिस ने अज्ञात में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वसंत विहार थाना प्रभारी नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि मनोज कुमार पुत्र ओमपाल सिंह निवासी सरस्वती विहार अजबपुर कला ने तहरीर दी।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:युवती से दुराचार कर बनाई वीडियो, ब्लैकमेल करने पर युवती ने लगाई न्याय की गुहार

यह भी पढ़े:खुशखबरी:दुनिया में विख्यात भारत के आखिरी गांव माणा में पहुंची बैंकिंग सेवा

तहरीर में बताया कि मनोज को साइबर ठगों ने फोन कर पेटीएम केवाईसी कराने की बात कही। मनोज साइगर ठगों के झांसे में आ गया और बैंक अकाउंट के बारे में जानकारी ठगों को दे दी। ठगों ने मनोज के खाते से एक बारी में 90 हजार 152 रुपये और दूसरी बारी में छह हजार छह सौ रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए। खाते से 96 हजार 752 रुपये निकाले जाने का मैसेज आने पर ठगी के बारे में जानकारी मिली।

थाना प्रभारी ने बताया कि धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। वसंत विहार थाना प्रभारी नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। ये खबर सिर्फ एक सूचना भर नहीं है। इस तरह का फ्रॉड आपके साथ भी हो सकता है। इन दिनों साइबर क्रिमिनल्स के निशाने पर ऐसे लोग हैं, जो डिजिटल ट्रांजेक्शन करते हैं। इस तरह के ट्रांजेक्शंस लोग अपने आस-पास मौजूद रिटेल दुकानों में घरेलू सामान लेने से लेकर किसी देनदार को पैसे चुकाने तक के लिए धड़ल्ले से करते हैं। ऐसे ही लेन-देन पर साइबर ठगों की पैनी नजर रहती है।

यह भी पढ़े:नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश ने पुराने साथी के लिए कही बड़ी बात, कष्ट में हैं रावत

यह भी पढ़े:त्योहारी सीजन में प्याज के दाम ने जनता को रुलाया, जानें अन्य सब्जियों के भी दाम

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top