Uttarakhand News

उत्तराखंड पुलिस SO की बनाई फेक ID, परिचितों से रुपए मांगने लगे साइबर ठग

Ad

हल्द्वानी:डिजिटल पेमेंट के आने के सुविधा तो बढ़ी है लेकिन साइबर क्राइम के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। आजकल सबसे ज्यादा फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर पैसे मांगने का काम जोरो से चल रहा है। कई लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। ठग परिचितों को संदेश भेजते हैं और गूगल पे करने को बोलते हैं। उत्तराखंड में कई ऐसे मामले हैं जिनकी जांच चल रही है। नैनीताल जिले में कुछ दिन पहले एक पत्रकार भी इसकी चपेट में आया था।

ADVERTISEMENTS Ad

एक ऐसा ही मामला टनकपुर से सामने आ रहा है। इस बार ठगों ने एक पुलिस ऑफिसर की फेक आईडी बनाकर ठगी को अंजाम देने की कोशिश की। जैसे ही अधिकारी को पता चला तो उन्होंने अपने ऑफिसियल फेसबुक अकाउंट के माध्यम से लोगों को बताया। एक निजी न्यूज पोर्टल के अनुसार टनकपुर के एसओ जसवीर चौहान की साइबर ठगों ने फर्जी आइडी बना कर उनके परिचितों को ठगने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद जसवीर चौहान ने उन्होंने अपे परिचतों को इस बारे में बताया।

साइबर अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है। साइबर अपराधियों के झांसे में आकर रोजाना ही कोई न कोई अपनी पूंजी गवां रहा है। इस पर रोक लगाने के लिए पूर्व में राज्य के सभी जिलों में साइबर सेल गठित की गई थी। जो आने वाले शिकायतों का निस्तारण कर ठगे रुपये वापस लौटाने का भी काम कर रही है।

यह भी पढ़ें: जरूरी जानकारी, पूर्णागिरि के लिए देहरादून स्मार्ट सिटी पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य

यह भी पढ़ें: करीब 7 महीने बाद देहरादून में सुनाई दिया शताब्दी का होर्न, दिल्ली से पहुंची ट्रेन

यह भी पढ़ें:वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, अब दिल्ली से कटरा आठ घंटे में पहुंचेंगे

यह भी पढ़ें: अनलॉक-5 फिर से चलने लगा पर्यटन कारोबार, नैनीताल हुआ सैलानियों से गुलजार

यह भी पढ़ें: काठगोदाम-हल्द्वानी में गुलदार की दहशत,पहले दो महिलाओं को बना चुका है निवाला

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी:चंडीगढ़ समेत 7 शहरों के लिए रोडवेज बसों का संचालन शुरू,टाइमिंग देखें

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top