Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी:हेलो…मैं BSNL से बोल रहा हूं,रिचार्ज के नाम पर उड़ाए तीस हजार रुपए

Ad

हल्द्वानी: कालाढूंगी क्षेत्र में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है। साइबर ठग ने रिचार्ज के नाम पर स्थानीय निवासी से ठगी की है। उसने खुद को बीएसएनएल कंपनी का कर्मचारी बताया और सिम की वैधता खत्म होने की बात कही। ठग ने पीडित से कुछ ओपीटी मांगे और 29 हजार 700 रुपए खाते से उड़ा लिए। ठगी का अहसास होने के बाद पीडित पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस को आनंद बल्लभ ने बताया कि शनिवार को पत्नी हेमा का मोबाइल उनके पास था. जिसमें एक अननॉन नंबर से कॉल आया। व्यक्ति ने कहा कि वह बीएसएनएल कंपनी का कर्मचारी है। उसने कहा कि सिम कार्ड की वैधता खत्म हो रही है। उसे रिचार्ज करें। ठग ने एक उन्हें भेजा और डाउनलोड करने को कहा। पीडित उसकी बातों में आ गए और उन्होंने उसे डाउनलोड कर लिया। साइबर ठग का दोबारा फोन आया कि मोबाइल पर ओटीपी आया है उसे बता दीजिए। ओटीपी बताते ही खाते से तीन बार में 29 हजार 700 रुपए निकलने के संदेश आए। कोटाबाग गिंती गांव निवासी आनंद बल्लभ  तुरंत बैंक अधिकारी और पुलिस के पास पहुंचे। साइबर पुलिस जांच में जुट गई है। पीडित ने तहरीर देकर रुपये बरामदगी की मांग की है।

बार-बार पुलिस व प्रशासन के अपील के बाद भी साइबर क्राइम का शिकार जिले के लोग हो रहे हैं। साइबर ठग ग्रामीण लोगों को अपना शिकार बनाने की कोशिश करते हैं। पिछले दिनों सामने आए मामलों से तो यही लगता है। वहीं पुलिस ने भी अधिकतर पीडितों को राहत दी है और उनकी रकम रिकवर की है।   

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top