Uttarakhand News

उत्तराखंड में Cyclone यास को लेकर आया अपडेट, जानिए मौसम का पूरा अनुमान

Ad

देहरादून: हाल ही में चक्रवाती तूफान ताऊते देश के कई शहरों को तबाही के मंजर दिखा कर गया। एक मुसीबत गई कि नई आ भी गई। अब चक्रवाती तूफान यास को लेकर जनमानस में चिंता बनी हुई है। तमाम राज्यों के मौसम विभाग तूफान की संभावना को लेकर अपडेट दे रहे हैं। उत्तराखंड के लिए भी अपडेट सामने आ गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल चक्रवाती तूफान के ओडिशा, पश्चिम बंगाल के तटवर्ती इलाकों से टकराने की चेतावनी जारी की गई है। जिस कारण आसपास के प्रदेशों में असर हो सकता है। लेकिन उत्तराखंड वासियों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। यहां इस तूफान का असर होने की उतनी संभावना नहीं है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते यहां कुमाऊं के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं वरना बाकी जगह मौसम सामान्य रहेगा।

उत्तराखंड के मौसम की बात करें तो बीते हफ्ते बारिश के पल वाकई गर्मी से राहत दे कर गए थे। मगर अब गर्मी फिर बढ़ गई है। रोजाना तेज धूप निकल रही है। तापमान बढ़ता ही जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले तीन दिन भी तापमान बढ़ेगा। उसके बाद इसमें गिरावट होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:आक्सीजन की आपूर्ति को लेकर भारत सरकार ने दी अहम स्वीकृति

यह भी पढ़ें: अन्तरर्राज्यीय एवं जनपदीय यात्रा के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम ने जारी की गाइडलाइन

मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने साफ किया कि उत्तराखंड में यास तूफान के प्रभाव की संभावना नहीं है। उन्होंने ताजा पश्चिमी विक्षोभ के बुधवार तक हिमालय से टकराने की बात जरूर कही। जिससे पिथौरागढ़, चंपावत और नैनीताल में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। इसके अलावा अन्य जिलों में आसमान साफ रहने की उम्मीद है।

शहर – अधिकतम – न्यूनतम

देहरादून – 37.5 – 20.2

उत्तरकाशी – 33.3 – 16.4

मसूरी – 26.0 – 14.0

टिहरी – 27.4 – 14.2

हरिद्वार – 34.8 – 21.5

जोशीमठ – 26.4 – 12.3

पिथौरागढ़ – 30.3 – 14.1

अल्मोड़ा – 33.9 – 14.6

मुक्तेश्वर – 24.8 – 13.2

नैनीताल – 25.7 – 14.0

यूएसनगर – 35.8 – 20.0

चंपावत – 25.5 – 12.8

यह भी पढ़ें: कोटाबाग में शादी के दिन संक्रमित निकली दुल्हन,लहंगे की जगह पहननी पड़ी PPE किट

यह भी पढ़ें: नैनीताल जिले में बुजुर्गों को चिन्हित कर लगाई जाएगी वैक्सीन

यह भी पढ़ें: हादसे का शिकार हुआ हल्द्वानी निवासी युवा सागर,इलाज के लिए चाहिए आप सभी का साथ,मदद करें

यह भी पढ़ें: नैनीताल जिले में बुजुर्गों को चिन्हित कर लगाई जाएगी वैक्सीन

ADVERTISEMENTS Ad
To Top