Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी निवासी दक्षिणा सिंह को मिला WOFTA अवार्ड, कक्षा 6 में पढ़ने वाली बच्ची ने किया बड़ा काम


Haldwani:Dakshina Singh Story: कुछ नया और अलग करने का जज्बा हो तो उम्र मायने नहीं रखती । हल्द्वानी के “औरम द ग्लोबल स्कूल” में कक्षा 6 में पढ़ने वाली छात्रा दक्षिणा सिंह ऐसी ही एक कहावत की मिसाल है। साल 2023 में महिलाओं द्वारा विशिष्ट क्षेत्र में अतुल्य योगदान के लिए मिलने वाले वूमेन ऑफ द फ्यूचर अवार्ड ( WOFTA Award 2023) को अपने नाम कर दक्षिणा ने ना केवल अपने परिवार का परंतु पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

बता दिया जाए कि इस अवार्ड के लिए देश-विदेश से कुल 500 से अधिक एप्लीकेशंस में से केवल 55 महिलाओं को चुना गया था जिसमें दक्षिणा सिंह उत्तराखंड से एकमात्र चयनित महिला थी। 30 सितंबर को जयपुर, राजस्थान स्थित होटल होलीडे इन में 40 वूमेन विंग– “वीमेन ऑफ़ द फ्यूचर अवार्ड सीजन – 8″का आयोजन किया गया था। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना एवं अपनी योग्यता व क्षमता के बल पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अतुल्य योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित करना है।

Join-WhatsApp-Group

इस आयोजन में पहुंचे मुख्य अतिथि जैसे बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी,कुनिका सदानंद, सुजैन बर्नर्ट,प्रख्यात लेखिका नंदिता ओमपुरी, सिंगर–एक्ट्रेस इला अरुण सरीखी जैसे सेलिब्रिटीज के द्वारा महिला अवार्डीज को ट्रॉफी, सर्टिफिकेट और गिफ्ट हैंपर भेंट कर सम्मानित किया गया।

To Top