National News

पिता के सामने 18 वर्षीय बेटी का अपहरण, CCTV वीडियो ने मचाई सनसनी, देखें

Ad

नई दिल्ली: एक पिता पर क्या गुजरेगी अगर बदमाश उसी के सामने उसकी बेटी का अपहरण कर लें। एक वायरल सीसीटीवी फुटेज ने महिला सुरक्षा की व्यवस्था पर काफी सवाल खड़े कर दिए हैं। एक शख्स के सामने ही उसकी 18 वर्षीय बेटी को किडनैप करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पिता के ही सामने बदमाश आए और लड़की का अपहरण कर ले गए।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि ये पूरी घटना राजन्ना सिरसिला जिले के चंदुर्थी मंडल के मूडापल्ली गांव की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार युवती पिछले दिनों अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। पुलिस का मानना है कि बालिग होने पर उसके प्रेमी ने उसका अपहरण किया होगा। पुलिस ने 3 टीमों का गठन किया गया है। इस घटना में चार लोग शामिस हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़की अपने पिता के साथ मंदिर से पूजा कर घर लौट रही थी कि तभी कुछ बदमाश पिता के ही सामने लड़की को जबरन गाड़ी में बैठाकर वहां से फरार हो गए। सीसीटीवी में कैद होने के बाद ये वीडियो भी वायरल हो गई है। अब पूरे मामले का सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top