Nainital-Haldwani News

तीन दिन से लापता किशोरी का शव नैनीताल झील में मिला…मचा हड़कंप

File Photo
Ad

नैनीताल: सरोवर नगरी से इस वक्त की एक गंभीर घटना सामने आई है। दरअसल सुबह-सुबह नैनीताल में राहगीरों ने झील में एक शव देखा, जो कि बीते दिनों लापता हुई 17 वर्षीय किशोरी का था। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले राहगीरों ने जब शव को देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने आकर शव को बाहर निकाला और गुमशुदा किशोरी का शव होने की पुष्टि की। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम की कार्यवाही में जुटी हुई है। बता दें कि गुरुवार की शाम मल्लीताल कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी कहीं चली गई थी।

जब घरवालों की खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिली तो उन्होंने कोतवाली पुलिस में तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की। पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज देखी। झील के आसपास गश्त की। झील के अंदर भी दिनभर सर्च अभियान चलाया। लेकिन किशोरी का कुछ भी पता नहीं चला।

अब इधर, रविवार की सुबह शनि मंदिर के पास जब कुछ राहगीर मॉर्निंग वॉक पर निकले तो उन्होंने एक शव को झील में उतराता हुआ देखा। जिसके बाद सूचना पर दीपक बिष्ट और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर आए और गुमशुदा किशोरी का शव होने की पुष्टि की। पुलिस के अनुसार शव को फिलहाल मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top