National News

विधायक के घर से मिला उसकी पत्नी का शव, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Ad

नई दिल्ली: खुदकुशी या हत्या…कुछ मामलों में अंत का परिणाम दिखता है मगर सच्चाई पर्दे के पीछे छिपी रह जाती है। आए दिन ऐसे कई सारे मामले प्रकाश में आते हैं। इसी क्रम में बड़ी खबर देश की आर्थिक राजधानी से सामने आई है। जहां शिवसेना के विधायक मंगेश कुडालकर की पत्नी रजनी कुडालकर की लाश फंदे से लटकी मिली है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि इस बारे में कुछ पता नहीं लग सका है कि शिवसेना विधायक की पत्नी की मौत कैसे हुई है। कुर्ला में नेहरू नगर थाना क्षेत्र में स्थित विधायक कुडालकर के घर से ही लाश मिली है।

बता दें कि हाल ही में मंगेश कुडालकर ठगी के एक मामले में सुर्खियों में आए थे। राजस्थान के भरतपुर की नगर विधानसभा क्षेत्र के सीकरी थाने के मेवात क्षेत्र के ठगों ने उनसे सेक्स चैट कर 5 हजार रुपये की ठगी की थी। शिकायत के उपरांत ही महाराष्ट्र पुलिस ने भरतपुर पहुंचकर आरोपी को सीकरी क्षेत्र के एक गांव से पकड़ा था।

इधर, इस मामले में ज्वाइंट सीपी ने जानकारी दी और बताया कि सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। मंगेश कुडलकर का घर कुर्ला के नेहरू नगर इलाके में स्थित है। इसलिए के मामले में नेहरु नगर पुलिस की टीम जांच कर रही है। जांच के बाद ही कुछ पता चल सकेगा। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले उनके बेटे की मौत हो गई थी। रजनी इसी घटना के बाद से पूरी टूट चुकी थीं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top