Breaking News

नैनीताल: पहाड़ी से गिरा मलवा, 6 की मौत

Ad

https://youtu.be/0GwHv1CCWoM

ADVERTISEMENTS Ad

 

नैनीताल: विजय सिंह सिराड़ी-बागेश्वर से पूजा करके वापस लौट रहे लोगों की जिंदगी को काल की बुरी नजर लग गई।  नैनीताल जिले के काकड़ीघाट क्षेत्र में पहाड़ी से बस पर मलवा गिरने से एक महिला समेत पांच अन्य की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस कर्मी घटना स्थल पर पहुंच गए है। राष्ट्रीय राजमार्ग 87 ई का आजकल  चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। कुछ दिनों पहले पड़ी बारिश से पहाडियों में जमा मलवा गिरा जो हादसे का मुख्य कारण बना है।

एक बस सोमवार सुबह (यूए12-7108) अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर जा रही थी। बस जैसे ही लोहाली के समीप पहुंची तभी पहाड़ी से विशालकाय बोल्डर उस पर आ गिरा। इस हादसे में बस सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि बस में 27 लोग सवार थे।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top