Nainital-Haldwani News

किराया बढ़ने के दूसरे दिन हल्द्वानी से निकलने वाली बसों को नहीं मिले यात्री

Ad

हल्द्वानी: शुक्रवार को उत्तराखंड परिवहन प्राधिकरण ने सार्वजनिक वाहनों के किराए को बढ़ाने का फैसला किया तो शनिवार को यात्रियों से नया किराया वसूला गया.शनिवार को हरेले का पर्व था ऐसे में रोडवेज बसों में भीड़ बढ़नी चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. हल्द्वानी डिपो की रोडवेज बसें खाली रही. रिपोर्ट पर नजर डालें तो पिछले सप्ताह तक बसों में काफी भीड़ देखने को मिल रहे. कई बार तो रोडवेज ने कुछ रूट पर अतिरिक्त बसें भी भेजी थी.

ADVERTISEMENTS Ad

हालांकि हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन प्रभारी इंदिरा भट्ट ने कहा कि त्योहार और छुट्टी एक साथ होने की वजह से बसों में लोगों ने यात्रा नहीं की. उन्होंने यह भी बताया कि रोडवेज की आय पिछले महा की अपेक्षा कम होने लगी है. काठगोदाम डिपो इंचार्ज DN जोशी ने बताया कि 3 सप्ताह से रोजाना होने वाली आय में 30% की कमी आई है.

रोडवेज की कमाई में में होने वाली गिरावट साफ इशारा करती है कि लोग बढ़ती महंगाई के वजह से अपने वाहनों से यात्रा करने के विकल्प को बेहतर समझ रहे हैं. वही अब रोडवेज बसों का किराया भी बढ़ गया है तो ऐसे में देखना होगा कि कैसे विभाग यात्रियों को अपनी ओर खींचने में कामयाब होता है, नहीं तो जो किराया रोडवेज ने अपनी आर्थिक स्थिति को पहले से ठीक करने के लिए बढ़ाया है व नुकसानदायक साबित हो सकता है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top