Pithoragarh News

पिथौरागढ़ की दीक्षा जोशी ने पहली कोशिश में पास की UPSC परीक्षा, देश में मिली 19वीं रैंक

Ad

पिथौरागढ़: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (UPSC Exam result) का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस घोषणा के साथ ही उत्तराखंड के लिए बहुत अच्छी खुशखबरी आई है। टॉप 20 में पिथौरागढ़ की बेटी ने भी स्थान पाया है। दीक्षा जोशी (Deeksha Joshi Pithoragarh) ने अपने पहले पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा उत्तीरण कर ली है। जो कि समूचे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि सिविल सेवा परीक्षा के परिणामों में बेटियों ने बाजी मारी है। इसी कड़ी में दीक्षा जोशी ने भी यूपीएससी परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 19वीं रैंक (Deeksha Joshi 19 AIR) हासिल की है। यूपीएससी की परीक्षा को पास करना ही अपने आप में बड़ी बात होती है। वहीं, दीक्षा जोशी ने 19वीं रैंक पाकर जश्न का मौका दिया है।

दीक्षा के पिता सुरेश जोशी उत्तराखंड में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हैं। उन्हें और उनके परिवार को लगातार फोन आ रहे हैं। लोग बाधाई दे रहे हैं। घर में भी जश्न का माहौल हो गया है। गौरतलब है कि इंटर तक की पढ़ाई पिथौरागढ़ के मल्लिकार्जुन स्कूल से करने के बाद दीक्षा ने देहरादून से उच्च शिक्षा ग्रहण की है।

इसके बाद दीक्षा ने एमबीबीएस की पढ़ाई करने का मन बनाया था। एमबीबीएस (Deeksha Joshi MBBS) की पढ़ाई के साथ वह दो साल से यूपीएससी की भी तैयारी कर रही थीं। दीक्षा ने अपने पहले प्रयास में सफलता हासिल की है। उल्लेखनीय है कि पहले स्थान पर बिजनौर की श्रुति शर्मा हैं। जबकि, अंकिता अग्रवाल दूसरे और गामिनी सिंगला तीसरे नंबर पर हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top