Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में नाबालिग से दरिंदगी का आरोप: पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पद प्रत्याशी समेत चार गिरफ्तार

Ad

Haldwani | Crime News | Police Action : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एमबीपीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पद का प्रत्याशी भी शामिल है। मामला मुखानी थाना क्षेत्र के कटघरिया स्थित त्रिशूल होटल का है…जहां किशोरी के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के मुताबिक किशोरी के साथ देर रात होटल में घटना होने का आरोप है। घटना के बाद किशोरी ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों की शिकायत पर मुखानी थाने में चार युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

मामले में पुलिस ने धीरज बिष्ट, नितिन पाल, अंश खत्री और हिमांशु गौनी को गिरफ्तार किया है। इनमें धीरज बिष्ट एमबीपीजी कॉलेज में पूर्व में छात्रसंघ अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुका है।

पुलिस जांच में सामने आया कि होटल में पहचान पत्र की जांच किए बिना कमरा उपलब्ध कराया गया था। मामले की जांच के लिए पुलिस ने होटल पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली है। होटल प्रबंधन की भूमिका की जांच की जा रही है। पहचान पत्र संबंधी नियमों की अनदेखी को लेकर होटल संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी है।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद चारों आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया।

फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। नाबालिग से जुड़े इस संवेदनशील मामले में होटल प्रबंधन की भूमिका और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top