Dehradun News

उत्तराखंड: कोरोना टीकाकरण में सामने आई बड़ी गड़बड़ी,केंद्र सरकार तक पहुंची शिकायत

Ad

देहरादून: फर्जीवाड़ा हर उस जगह मौजूद है जहां इसे बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए। एक तरफ जहां कोरोना महामारी को लेकर माहौल इतना गंभीर हो चला है। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश की राजधानी में ही वैक्सीनेशन में धांधली हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में कथित फ्रंटलाइन और हेल्थ कोरोना वर्करों द्वारा गड़बड़ी सामने आई है। जिसके बाद जिले में उक्त दोनों श्रेणियों के पंजीकरण पर फिल्हाल रोक लगा दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

लिहाजा 16 जनवरी से हुई कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत में सबसे पहले तरजीह कोरोना वॉरियर्स को दी गई। पहले चरण में तमाम फ्रंटलाइन हेल्थ कोरोना वर्कर और विभिन्न विभागों के फ्रंटलाइन कोरोना वर्कर (एफएलडब्ल्यू) को पहले चरण में टीके लगाए गए। जिसके बाद अन्य श्रेणियों के लिए भी प्लानिंग के तहत कोरोना टीकाकरण चल रहा है। मगर इसी बीच बड़ी शिकायतें मिली हैं।

यह भी पढ़ें: कोरोना के साथ बढ़ा लॉकडाउन का डर,महानगरों से उत्तराखंड वापस लौटने लगे हैं प्रवासी

यह भी पढ़ें: बिना मास्क वालों की जेब ढ़ीली,एक दिन में उत्तराखंड पुलिस ने वसूला 2.29 लाख रुपए का जुर्माना

शिकायत यह है कि फ्रंटलाइन हेल्थ कोरोना वर्कर और फ्रंटलाइन कोरोना वर्कर के नाम पर कुछ अन्य लोग भी अपना पंजीकरण कर कोरोना का टीका लगवा रहे हैं। जानकारी के अनुसार मामला भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तक पहुंच गया है।

विभागीय सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो देहरादून जिले में भी इस फर्जीवाड़े से इनकार नहीं किया जा सकता। इसके बाद फौरन केंद्र से मिली गाइडलाइन के अनुसार मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनूप कुमार डिमरी ने कड़ा रुख अपना लिया है।

गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉ. अनूप कुमार डिमरी ने जिले के सभी सरकारी और निजी कोरोना टीकाकरण केंद्रों को सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने दोनों श्रेणियों के पंजीकरण पर फिल्हाल रोक लगा दी है। जारी किए गए पत्र में सीएमओ डॉ. डिमरी ने रहा है कि अगर कोई भी टीकाकरण केंद्र इन निर्देशों का उल्लंघन करता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: नैनीताल में वाट्सएप ने बचाई युवती की जिंदगी, चार बच्चों के बाप की खोली पोल

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना वायरस, कंटेनमेंट जोन बढ़े और रिकवरी दर गिरी

यह भी पढ़ें: देहरादून और हरिद्वार में बिगड़ रहे हैं हालात, रविवार को उत्तराखंड में 550 कोरोना केस मिले

यह भी पढ़ें: चुनावी हवा को भाजपा की ओर करने वेस्ट बंगाल पहुंचे स्टार प्रचारक सतपाल महाराज

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top