Uttarakhand News

उत्तराखंड में आप का सदस्यता अभियान जारी,पूर्व भाजपा नेता खेमे में शामिल

Ad

देहरादून: राज्य में आम आदमी अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चला रही है। मंगलवार को पूर्व भाजपा नेता समेत दर्जनों युवा आप में शामिल हो गए हैं।आप के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने सभी को सदस्यता दिलाई। इस लिस्ट में अपना रोटी बैंक के संस्थापक और पूर्व भाजपा महानगर मंत्री हिमांशु पुंडीर भी शामिल हैं। आप के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने हिमांशु पुंडीर का पार्टी में स्वागत किया।इस दौरान हिमांशु पुंडीर ने कहा कि वह आप के दिल्ली में किए कार्य से काफी प्रभावित हैं। इसी के चलते उन्होंने उस पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है, जो हवाई बातों से ज्यादा बुनियाद को मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

हिमांशु पुंडीर के साथ मिथुन वालिया, अभिनव, अभिषेक पुजारा, अमित अरोड़ा, अमित ढींगरा, जावेद, गुरप्रीत, नरेश धीमान, अफजल, नानू, फैजान, असलम, दीक्षांत, चेतन सलूजा, शुभम, लक्ष्य समेत दर्जनों युवाओं ने आप की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान आप के प्रदेश महासचिव विशाल चौधरी, पार्टी प्रवक्ता रविंद्र आनंद और राकेश काला ने भी आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली।

आप के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर कहा कि आप आदमी पार्टी युवाओं और आम लोगों की पार्टी है। पार्टी की सोच युवाओं को पसंद है तभी वह हमारे साथ जुड़ रहे हैं। युवाओं को पता है कि उनका भविष्य केवल वादों से नहीं विकास से उज्जवल होगा। हमारी पार्टी प्रदेश की महिलाएं और नौजवानों को साथ में लेकर राज्य का भविष्य संवारने की कोशिशों में लगी हुई है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही राष्ट्रीय दलों ने जनता के साथ धोखा किया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top