Uttarakhand News

उत्तराखण्ड:मिंत्रा वेबसाइट के कूरियर सेंटर में लूट, CCTV में वारदात कैद

Ad

देहरादून: राजधानी में अपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला देश की विख्यात मिंत्रा ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट के कूरियर सेंटर में लूट का है। घटना रविवार रात की है। मिंत्रा कंपनी का कूरियर सेंटर नेहरू कालानी के दून विवि रोड पर स्थित है। इस बारे में कूरियर सर्विस मैनेजर विष्णुकांत शुक्ला ने पुलिस को जानकारी दी कि देर रात करीब दो बजे 4 लुटेरे सेंटर में घुसे और डरा धमकाकर सेंटर में रखा कैश बॉक्स लेकर फरार हो गए । उन्होंने बताया कि कैश बॉक्श में करीब सवा लाख रुपए थे। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरों ने शटर डाउन किया और वह फरार हो गए। सेंटर परिसर में सीसीटीवी कैमरा देख आरोपी अपने साथ सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए हैं।  पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं इस वारदात के सामने आने के बाद पास के क्षेत्र में सनसनी मच गई है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top