Dehradun News

देहरादून से दिल्ली के लिए चलेंगी रोडवेज बसें,ज्यादा दूरी होगी तय और देना होगा ज्यादा किराया

अच्छी रही काठगोदाम डिपो की दिवाली, एक दिन में रिकार्ड 20 लाख से अधिक की कमाई कर डाली

देहरादून: चंडीगढ़ और हिमाचल के लिए उत्तराखंड रोडवेज बसों का संचालन शुरू कर दिया है। अनुमति मिलने के बाद दिल्ली यात्रा करने वालों के लिए रास्ता खुल गया है। उत्तराखंड रोडवेज बसें करनाल होते हुए दिल्ली की सेवा यात्रियों को देगी। गुरुवार से चंडीगढ़ धर्मशाला और शिमला के लिए भी देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश से बसों का संचालन शुरू हो गया है। यह बसें चंडीगढ़, धर्मशाला और शिमला जाएंगे। उत्तर प्रदेश सरकार से फिलहाल उत्तराखंड रोडवेज को अनुमति नहीं मिली है तो विभाग ने फैसला किया है कि अब दिल्ली गुरुग्राम एवं फरीदाबाद के लिए उत्तर प्रदेश की बजाय हिमाचल एवं हरियाणा से होकर यात्रा कराई जाएगी।

कोरोना वायरस के चलते उत्तराखंड में अप्रैल से बसों का संचालन बंद है। लगातार दूसरे साल रोडवेज को घाटे का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच केवल उत्तराखंड के अंदर ही बसों का संचालन हुआ। Curfew से पहले उत्तराखंड से दिल्ली, राजस्थान एवं हरियाणा के लिए उत्तर प्रदेश का क्षेत्र से होकर जाना पड़ता था। जबकि चंडीगढ़ एवं पंजाब जाने वाले वाहन हिमाचल प्रदेश से होकर जाते थे। अनुमति मिलने के बादउत्तराखंड से हिमाचल प्रदेश और हरियाणा होते हुए वाया दिल्ली पहुंचा जा सकता है। हालांकि कुछ शर्ते लागू की गई है। केवल 50 प्रतिशत यात्रियों को ही सवार किया जाएगा। बस चालक एवं परिचालक समेत सभी यात्रियों का मास्क पहनना अनिवार्य है।

फिलहाल विभाग टेस्ट कर रहा है। शुरुआत में दिल्ली के लिए सुबह और रात को दो-दो बस चलाने की तैयारी है।दिल्ली, गुरुग्राम व फरीदाबाद के लिए बस की ऑनलाइन टिकट बुकिंग खोल दी गई है। दून से दिल्ली के लिए पांवटा व करनाल का मार्ग वाया मेरठ के मुकाबले करीब 75 किमी लंबा है। इसमें यात्रियों को न केवल समय अधिक लगेगा, बल्कि उन्हें किराया भी अधिक देना होगा। रोडवेज के अधिकारियों के अनुसार यदि टिकट बुकिंग 70 फीसद तक होती है तो बस को पांवटा-यमुनानगर-करनाल होते हुए दिल्ली मार्ग पर भेज दिया जाएगा। दूसरी ओर दिल्ली के लिए यात्री सीधे बस अड्डे तक पहुंच जाते हैं और उनकी संख्या पर्याप्त रही तो भी बस वाया करनाल भेज दी जाएगी।

To Top