News

ब्रेकअप से नाराज था युवक, युवती को बुलाया और इस दर्दनाक वारदात को दिया अंजाम

Ad

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में अपराधिक घटनाओं का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। एक बार फिर महिला को इसका शिकार होना पड़ा है। ब्रेकअप से नाराज एक युवक ने युवती की हत्या करने की कोशिश की। उसने युवती को होटल में बुलाया और हथौड़े से कई वार किए। घटना  दिल्ली के वसंत कुंज के महिपालपुर इलाके में स्थित एक होटल की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घायल युवती को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

खबर के मुताबिक आरोपी निशांत निवासी पालिका आवास, सरोजनी नगर की आरके पुरम में रहने वाली एक युवती से आठ वर्ष से दोस्ती थी। कुछ दिन पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था। युवती आरोपी से दूरियां बना रही थी। इस बात से युवक नाराज था। युवती से बदला लेने के लिए उसने महिपालपुर स्थित होटल में बुलाया था। उसने युवती को कहा कि मुंबई स्थित एक टीवी चैनल में बतौर फोटोग्राफर उसका सिलेक्शन हो गया है, इसलिए वह उससे आखिरी बार मिलना चाहता है। आरोपी ने हथौड़ा पहले ही खरीद लिया था और बैग में रखकर होटल में ले गया था।आरोपी निशांत होटल के कमरा नंबर 301 में पहले ही पहुंच गया था। सोमवार सुबह 11 बजे युवती होटल पहुंची। आरोपी ने पहले तो युवती से बातचीत की और फिर उस पर हथौड़े से वार शुरू कर दिए।

युवती के चिल्लाने की आवाज सुनकर होटल स्टाफ ने डुप्लीकेट चाबी से कमरे का ताला खोला। होटल स्टाफ ने आरोपी को पकड़ लिया। साथ ही घायल युवती को इंडियन स्पाइनल इंजरी अस्पताल में भर्ती कराया।  वसंत कुंज (नॉर्थ) थानाध्यख रितुराज व एसआई प्रमोद की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती हमलावर युवक से दोस्ती आगे नहीं रखना चाहती थी। इस ब्रेकअप से युवक नाराज था। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। निशांत ने पत्रकारिता में डिप्लोमा किया हुआ है और फोटोग्राफर है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top