Regional News

नैनी झील में तैरता शव मिलने से सनसनी

Ad

नैनीताल:दीपक आर्य: रविवार सुबह नैनीताल में एक ऐसी घटना हुई जिससे हड़कंप मच गया। सुबह नैनीताल के ताल में एक लाश पानी में तैरती नज़र आई। लाश पर लोगों की नजर पड़ते ही हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुंरत इसकी सूचना तल्लीताल पुलिस को दी। पुलिस और स्थानीय लोगो ने लाश को बाहर निकाला । लाश की हालात काफी खराब दिख रही थी। जानकारों ने बताया कि यह लाश लगभग 3-4 दिन पुरानी हो सकती है। पुलिस ने जांच शुरू की तो लाश की पहचान हरीश चंद्र के रूप मे हुई है। उसकी जेब से उसका पर्स मिला जिसमें  आधार कार्ड और वोटर आईडी था।वह धारी ब्लॉक के खनसु गांव का रहने वाला था और बीए का विद्यार्थी था। पुलिस ने शव को कब्जें में ले लिया है और मामले जांच में जुट गई है। पुलिस को शक है कि युवक ने आत्महत्या की हो लेकिन यह सब जांच के बाद ही सामने आ पाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top