Nainital-Haldwani News

देर रात ठंड में हल्द्वानी की सड़कों पर उतरे DIG,दो पुलिसकर्मियों को दिया गिफ्ट

Ad

हल्द्वानी: कुमाऊं में ठंड लगातार विधायक बढ़ती जा रही है। मैदानी इलाकों के अलावा क्षेत्र में भी तापमान लगातार नीचे गिरा है। वही कोहरे ने भी यातायात प्रभावित किया है। पुलिस और प्रशासन कड़ाके की ठंड से लोगों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी में पिछले दिनों की ओर से कड़ेके की ठंड को देखते हुए प्रशासन ने रैन बसेरा में रहने वाले लोगों के लिए मदद जारी की थी ।अलाव के लिए भी पूरी व्यवस्था की गई है।

इस बीच हल्द्वानी की पुलिस भी देर रात सड़क पर नजर आ रही है। ठंड में सड़क हादसों की संख्या अधिक हो जाती है। ऐसे में उन्हें रोकने के लिए देर रात गश्त दी जा रही है।

अपनी टीम का उत्साहवर्धन करने के डीआईजी कुमाऊं निलेश आनंद भरणे भी की ठंड में हल्द्वानी की सड़कों पर दिखाई दिए।

उन्होंने ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों से उनका हाल चाल जाना साथ ही सतर्क रहने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने दो पुलिसकर्मियों को एक एक हज़ार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top