Jobs

भर्ती बोर्ड की महानिदेशक ने दिया अपडेट, पुलिस विभाग में 52699 सिपाहियों की होंगी भर्तियां

Ad

Up police bharti 2023:- यूपी पुलिस में भर्ती की इच्छा रखनेवाले युवाओं के लिए यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने अब प्रक्रिया आसान कर दी है। बोर्ड द्वारा भर्ती की प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। यूपी पुलिस में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को अब बार-बार आवेदन करने से मुक्ति मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

अब तक अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए अलग-अलग आवेदन और ऑनलाइनन रजिस्ट्रेशन करना होता था। लेकिन अब इन प्रक्रियाओं से मुक्ति दिलाते हुए युवाओं को वन टाइम रजिस्ट्रेशन की सुविधा मिलने जा रही है। भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तर्ज पर कंपनियों से आवेदन मांगे हैं। बोर्ड के मुताबिक चयनित कंपनियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। अब उम्मीदवारों को फोटो और हस्ताक्षर को केवल एक बार अपलोड करना होगा। अब उन्हें बार बार अपना ब्योरा भी नहीं देना होगा।


भर्ती बोर्ड की महानिदेशक रेणुका मिश्रा ने बताया कि पुलिस विभाग में 52699 सिपाहियों की भर्ती निकलेगी और साथ में 2469 सब इंस्पेक्टर, 2430 रेडियो ऑपरेडर, 927 कंप्यूटर ऑपरेटर व 2833 जेल वार्डर की भी भर्ती है।


साथ ही नेशनल हाउसिंग बोर्ड ने भी अलग-अलग पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से मेंजमेंट के कुल 43 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार nhb. org. in में दिए गए नोटिफिकेशन के प्रारूप के अनुसार फॉर्म भर सकते हैं। 28 सितंबर 2023 से शुरू हुई इस आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर 2023 तक रखी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top