Nainital-Haldwani News

नैनीताल जिले में बारिश का रेड अलर्ट, डीएम ने जनता की सुरक्षा हेतु जारी की गाइडलाइन, देखें

उत्तराखंड में बारिश के कहर से 250 सड़कें बंद, नैनीताल समेत छह जिलों में जारी रहेगा अलर्ट
Ad

हल्द्वानी: राज्य मौसम केंद्र ने नैनीताल जिले में 20 जुलाई को (रेड अलर्ट) जारी किया है। जनपद के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ-साथ अत्यन्त भारी वर्षा होने की संभावना है। जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद के समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को क्षेत्र में होने वाली घटनाओं के सम्बन्ध में अधिकारियों को तत्परता से निपटने हेतु हाई अलर्ट तथा सभी तहसीलों में बने कंट्रोल रूम को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

साथ ही भारी बारिश से नुकसान होने पर आमजनमानस को तत्काल दैवीय आपदा कन्ट्रोल रूम व जिला आपदा परिचालन केन्द्र नैनीताल दूरभाष नम्बर- 05942-231178-179 या टोल फ्री नं० 1077 पर संपर्क कर जिला प्रशासन को सूचित करने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने भूस्खलन संभावित स्थलों की नियमित मॉनिटरिंग करने व सड़क बाधित होने पर सम्बन्धित विभाग को आवश्यकता अनुसार जेसीबी लगाकर तत्काल सड़क खुलवाने के निर्देश दिए है। नदी व नालों के जलस्तर बढ़ने की संभावना के मद्देनजर संवेदनशील स्थानों पर टीमें तैनात करने के भी निर्देश दिये।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top