Viral

डॉगी के साथ बेरहमी की सारी हदें पार…सोशल मीडिया पर हंगामा, एक्शन में पुलिस

Ad

गाजियाबाद: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने सबका खून खौला दिया है। वीडियो में तीन लोग दिखाई दे रहे हैं। जिनमें से दो लोगों ने एक कुत्ते को रस्सी पर लटकाकर फांसी दे दी और उसकी जान ले ली। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस भी अब एक्शन मोड में आ गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि वीडियो गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी (Tronica City Ghaziabad) थाना क्षेत्र के इलाइचीपुर गांव का और छह महीने पुराना बताया जा रहा है। वीडियो में दो लोगों ने कुत्ते को एक जंजीर से लटकाने के बाद उसके गले में फंदा डाला और उसे लटका दिया । जिससे उसकी मौत हो गई।

इंटरनेट पर दोषियों के खिलाफ एक्शन की मांग हुई तो गाजियाबाद पुलिस (Ghaziabad Police) ने भी एक्शन में आकर जांच शुरू कर दी है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि थाना ट्रोनिका सिटी क्षेत्र की एक कुत्ते के साथ क्रूरता करने की सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। पशु मालिक का कहना है कि कुत्ता बीमार था। फिलहाल अभियोग पंजीकृत कर उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top