Dehradun News

उत्तराखंड: दिल्ली नंबर की कार में मिला शव, करनपुर में रिटायर फॉरेस्ट ऑफिसर की हत्या

Ad

देहरादून: नवरात्र के पहले दिन राजधानी में दो मर्डर के मामले सामने आए हैं। एक मामला करनपुर इलाके और दूसरा कैंट थाना क्षेत्र का है। देहरादून पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

थाना डालनवाला क्षेत्र अंतर्गत करनपुर में हुई हत्या की बात करें तो किसी ने गला घोंटकर एक रिटायर फॉरेस्ट ऑफिसर को मार डाला। मृतक की पहचान रिटायर फॉरेस्ट ऑफिसर सुरेंद्र जैसवाल के रूप में हुई है। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह से सामने आ पाएगी।

दूसरा मामला दीपलोक फुवारा चौक का है। एक कार नंबर DL5CE 1141 में एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की शिनाख्त रणजीत ओलख पुत्र सरदार कुलवंत सिंह निवासी 67 दीपलोक कॉलोनी नियर राम मंदिर थाना कैंट देहरादून उम्र 55 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने शव और कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top