Nainital-Haldwani News

नैनीताल पुलिस ने काटा 40 हजार रुपए का चालान तो डंपर चालक ने खुद पर डाला डीजल

नैनीताल पुलिस ने काटा 40 हजार रुपए का चालान तो डंपर चालक ने की खुदकुशी की कोशिश, खुद पर डाला डीजल
Ad

भवाली: जिला पुलिस ने एक डंपर का चालान काटा तो चालक चालान की राशि देखकर परेशान हो गया। चालक ने डंपर साइड में खड़ा कर खुद को डीजल से नहला लिया। आत्महत्या जैसा खतरनाक कदम उठाने से पहले ही पुलिस ने उसे रोक लिया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

ADVERTISEMENTS Ad

मामला मंगलवार दोपहर भवाली मुख्य चौराहे के पास का है। यहां नैनीताल जिला पुलिस द्वारा वाहनों के चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक डंपर (04 सीए 6222) वहां आ पहुंचा। 23 वर्षीय चालक रक्षित सिंह डंपर में ईंट व सरिया लेकर हल्द्वानी से शीतला की ओर जा रहा था।

इस दौरान चौराहे पर तैनात पुलिस कर्मियों ने ओवरलोड डंपर देखकर उसे रोक लिया। इसके बाद ओवरलोड में उसका 40 हजार रुपए का चालान काट दिया। चालक रक्षित सिंह इतनी बड़ी रकम का चालान देखकर परेशान हो गया। उसने पहले तो गाड़ी को साइड में खड़ा कर दिया।

इसके बाद वह डीजल लेकर मुख्य चौराहे पर आया और उसने डीजल अपने शरीर पर उड़ेल दिया। इस दृश्य को देखते ही पुलिसकर्मियों व स्थानीय लोगों में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई। वो तो गनीमत रही कि जैसे तैसे पुलिस कर्मियों ने रक्षित को रोका। काफी देर तक समझाने के बाद वह शांत हुआ।

रक्षित के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। उसने बताया कि हाल ही में उसका 50-50 हजार का चालान कटा है। मंगलवार को वह उधार में डीजल डालकर ईंट व सरिया लेकर आ रहा था। इतने में भवाली पुलिस ने 40 हजार का चालान काट दिया। इतने पैसे उसके पास थे ही नहीं।

चूंकि बार-बार चालान की कार्रवाई होने में लगी है इसलिए परेशानी में आकर उसने खुदकुशी करने की कोशिश की। कोतवाल योगेश उपाध्याय के मुताबिक युवक आर्थिक रूप से कमजोर है। पूर्व में हुए चालान से काफी परेशान था। जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। फिलहाल उसे समझाकर भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top