Uttarakhand News

उत्तराखंड के हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय बनाया जाएगा

उत्तराखंड के हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय बनाया जाएगा

देहरादून: छात्राओं की परेशानी और सुरक्षा को देखते हुए प्रदेश सरकार ने अहम घोषणा की है। अब हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग से शौचालय बनाया जाएगा। इस बारे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद ही घोषणा की हैं। साथ ही सीएम धामी ने कहा कि शौचालय बनाने का काम जल्द से जल्द शुरू होगा।

गौरतलब है कि सीएम धामी ननूरखेड़ा स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय से उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के उद्घाटन के कार्यक्रम में वर्चुअल तरह से जुड़े। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान पूरे उत्तराखंड के करीब 300 से ज्यादा स्कूल जुड़े थे।

मुख्यमंत्री धामी ने इसी कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में दो बड़ी घोषणाएं की। जिसमें से मुख्य तौर पर हर स्कूल में बालिकाओं के लिए अलग शौचालय बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अलग शौचालय नहीं होने के चलते बालिकाओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जल्द से जल्द हर विद्यालय में इसकी व्यवस्था की जाएगी।

यह भी पढ़ें: टिहरी गढ़वाल निवासी युवक को अदालत ने मृत्युदंड की सजा सुनाई

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में बारिश का येलो अलर्ट,आपातकाल हेतु हेलीकॉप्टर भी हुए तैनात

वहीं, करने की घोषणा की। साथ ही दोनों छात्रवृत्ति के लिए लाभार्थियों की संख्या 11 से बढ़ाकर 100 करने की घोषणा भी की। छात्रों को सालाना तौर पर मिलने वाली इस छात्रवृत्ति में राज्य बनने के बाद से अब पहली बार बदलाव हुआ है।

इसके अलावा उन्होंने दो छात्रवृत्तियों में बढ़ोतरी की भी घोषणा की। जिसमें शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति की राशि 250 से बढ़ाकर 1500 किया गया। साथ ही श्रीदेव सुमन छात्रवृत्ति की राशि भी 150 से बढ़ाकर 1000 करने का ऐलान किया गया है। लाभार्थियों की संख्या भी राज्य बनने के बाद पहली बार बढ़ी हैं। अब इसे 11 से बढ़ा कर 100 कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: MBPG छात्रसंघ के पूर्व उप सचिव रवि यादव की पुण्यतिथि,जनसेवा के सपनें को पूरा कर रही है टीम रोटी बैंक

यह भी पढ़ें: पढ़ने की उम्र में परिवार का पेट पाल रही है नन्ही बिटिया शोभा भट्ट,आइए मदद करते हैं

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड सरकार ने की कई बड़ी घोषणाएं, बिजली बिलों में इन लोगों को मिलेगा फायदा

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: पत्नी के साथ बाजार गए युवक का हुआ प्रेमिका से सामना, चप्पलों से हो गई पिटाई

To Top