Pithoragarh News

उत्तराखंड में महसूस किए गए भूकंप के झटके

Ad

नई दिल्ली: उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप झटके महसूस किए गए हैं। पिथौरागढ़ क्षेत्र में 4.4 तीव्रता के साथ भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप बुधवार लगभग 1 बजकर 30 मिनट पर आया। वहीं भूकंप का क्षेत्र नेपाल का जुमला रहा है। वहीं भारत के अलावा चीन में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके अलावा दिल्ली में भी 4.8 तीव्रता के साथ भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारत में भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ से 143 किमी दूर जमीन के 10 किलोमीटर भीतर था। बता दें कि उत्तराखंड में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। वहीं तुर्की में आए भूकंप ने सभी को डरा दिया है। हिमालयन रेंज में भूकंप का खतरा ज्यादा है और उत्तराखंड के सीमांत इलाके उसी जोन में आते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

क्यों आता है भूकंप

भूकंप कैसे और क्‍यों आता है इसे वैज्ञानिक रूप से समझने के लिए हमें पृथ्‍वी की संरचना को समझना होगा. दरअसल ये पृथ्‍वी टैक्टोनिक प्लेटों पर स्थित है. इसके नीचे तरल पदार्थ लावा है. ये प्लेट्स जो लगातार तैरती रहती हैं और कई बार आपस में टकरा जाती हैं. बार-बार टकराने से कई बार प्लेट्स के कोने मुड़ जाते हैं और ज्‍यादा दबाव पड़ने पर ये प्‍लेट्स टूटने लगती हैं. ऐसे में नीचे से निकली ऊर्जा बाहर की ओर निकलने का रास्‍ता खोजती है और इस डिस्‍टर्बेंस के बाद भूकंप आता है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top