Uttarakhand News

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी की यूजीसी नेट परीक्षा की तारीख

Ad

हल्द्वानी: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने छह परीक्षाओं कि तिथि जारी कर दी है जो कोरोना महामारी के कारण तय समय पर नहीं हो पाई थी। यूजीसी नेट का आयोजन देश भर में सितंबर माह में आठ दिन तक आयोजित कराया जाएगा। इन परीक्षाओं का सभी को कई दिनों से इंतजार था। कोरोना महामारी के कारण पहले यह परीक्षा आयोजित नहीं कराई गई थी लेकिन अब कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए व बचाव की गाइडलाइंस के साथ यह परीक्षाएं कराई जाएगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अभी जेईई और नीट यूजी की गाइडलइंस जारी की है यह दोनों परीक्षा सितंबर के माह में शुरू हो जाएगी लेकिन विद्यार्थियों ने अभी परीक्षा आयोजित ना करने को लेकर आक्रोश जताया है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:समीक्षा अधिकारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद नैनीताल हाईकोर्ट बंद

यह भी पढ़े:-उत्तराखंड में ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट और फिटनेस की वैधता पूरे साल के लिए बढ़ी

इन सभी छह परीक्षाओं कि तारीख और समय निम्नलिखित है


दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रवेश परीक्षा 06 सितंबर से 11 सितंबर 2020 तक चलेगी, आईसीएआर एआईईईए की परीक्षा 07 सितंबर 2020 से 08 सितंबर 2020 तक होगी,
इग्नू ओपनमैट एमबीए की प्रवेश परीक्षा 15 सितंबर 2020 को आयोजित कराई जाएगी, यूजीसी नेट की परीक्षा 16 सितंबर 2020 से 18 सितंबर 2020 व 21 सितंबर 2020 से 25 सितंबर 2020 को होगी यह परीक्षा दी भागों में बांट रखी है, आयुष पीजी प्रवेश परीक्षा 28 सितंबर 2020 को होगी और अंतिम परीक्षा इग्नू में पीएचडी प्रवेश परीक्षा 4 अक्टूबर 2020 को शुरू होगी इन्हीं सभी छह परीक्षाओं के लिए तारीख निर्धारित कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top