Nainital-Haldwani News

समीक्षा अधिकारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद नैनीताल हाईकोर्ट बंद

Ad

समीक्षा अधिकारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद नैनीताल हाईकोर्ट बंद

नैनीतालः नैनीताल में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। और अब कोरोना केस आने के बाद उत्तराखंड हाईकोर्ट को बंद कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक समीक्षा अधिकारी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हाईकोर्ट बंद करने का फैसला लिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि रजिस्ट्रार जनरल हीरा सिंह बोनाल की तरफ से विज्ञप्ति जारी कर व्यापक जनहित में कोर्ट बंद करने की जानकारी दी गई है। मंगलवार के सारे केस अब 27 अगस्त को लिस्टेड होंगे। इस दौरान पूरे न्यायालय को सेनिटाइज किया जाएगा। कोर्ट में कोरोना केस आने से न्यायाधीश, न्यायिक अधिकारी, कर्मचारियों व अधिवक्ता वर्ग की चिंता बढ़ गई है। वहीं कोर्ट में अधिकांश मामलों की सुनवाई ऑनलाइन चल रही थी।

सोमवार को उत्तराखंड में 412 कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस के आंकड़े 15529 हो गया है जिसमें से 10912 मरीजों ने कोरोना वायरस को हराया है। सोमवार को 432 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इसके अलावा 7 मरीजों की मौत भी हुई है। 3 ऋषिकेश एम्स, एक देहरादून और तीन सुशीला तिवारी हल्द्वानी से सामने आया है।

सोमवार को अल्मोड़ा में 0, बागेश्वर में 1, चमोली में 3, चंपावत में 2,देहरादून में 27, हरिद्वार में 131, नैनीताल में 66, पौड़ी में 10, पिथौरागढ़ में 0, रुद्रप्रयाग में 1, टिहरी में 25, ऊधमसिंह नगर में 124 और उत्तरकाशी में 22 मामले सामने आए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top